फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात दिन बाद वृद्धा की हत्या में मुकदमा तरमीम

विज्ञापन
विज्ञापन
अम़ृतपुर। सात दिन बाद वृद्धा की हत्या का मुकदमा तरमीम कर पुलिस खुलासे के प्रयास में जुट गई है। पोस्टमार्टम में वृद्धा की अंगौछे से गला घोंटकर हत्या करने की पुष्टि हुई थी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कुम्हरौर निवासी रामश्री (80) पांच नवंबर को बकरी चराने के लिए खेत में गईं थीं। देर शाम तक वह वापस घर नहीं पहुंची।
परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका था। छह नवंबर को पुत्र भूरे ने मां रामश्री की गुमशुदगी की तहरीर थाने में दी।
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। सात नवंबर को गंगा सोता नाला में रामश्री का शव उतराता हुआ मिला था। रामश्री की गर्दन में अंगौछा कसा था।
उनके कानों से सोने के कुंडल गायब थे।
पोस्टमार्टम में रामश्री की मौत अंगौछे से गला घोंटकर हत्या करने की पुष्टि हुई थी।
पुत्र भूरे ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मां की हत्या करने की तहरीर दी।
पुलिस ने सोमवार को गुमशुदगी हत्या में तरमीम कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस परिजनों से गांव में रंजिश से लेकर अन्य कारणों के बारे में पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें