फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: गैंगस्टर एक्ट में 2.21 करोड़ के तीन प्लाट कुर्क

Sat, 08 Apr 2023 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गैंगस्टर एक्ट में जेल में बंद बसपा नेता डॉ. अनुपम दुबे के भाई अनुराग दुबे व सहयोगी राशिद के नाम 2.21 करोड़ के तीन प्लाटों को कुर्क कर लिया गया। यह संपत्ति नगर पालिका के सुपुर्द कर दी गई।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर में नायब तहसीलदार अनवर हुसैन, कानूनगो प्रमोद शुक्ला, इंस्पेक्टर आमोद कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। अधिकारियों ने थाने के सामने स्थित प्लाट की नापजोख की। इसके बाद उन पर संपत्ति को जब्त कर पालिका के सुपुर्द करने का बोर्ड भी लगा दिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर आमोद कुमार सिंह ने बताया कि राशिद के मकान की नाप भी कराई जाएगी। यदि इसमें भी प्लाट का हिस्सा निकलेगा, तो उस पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें