फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: जमीन के विवाद में विधवा बहन को पीटा

Sat, 08 Apr 2023 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। थाना समाधान दिवस में प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल ने राजस्व कर्मियों के साथ बैठकर लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान गांव रामनगर निवासी विधवा महिला संजीवनी ने कहा कि वर्षों पहले उसने अपने मायके में भाई राजेन्द्र व संतराम से 28 हजार रुपये में रहने के लिए जगह खरीदी थी।
विज्ञापन

उस समय उसके प्रति भाई की हमदर्दी होने के कारण बैनामा नहीं कराया। इस भूमि पर पीएम आवास भी स्वीकृति हो गया है। अब भाई संतराम जगह खाली करने के लिए कह रहे हैं। संतराम ने बहन के साथ मारपीट की। फावड़े से काटने का प्रयास किया। विधवा ने पुलिस से मदद की गुहार की है।
थाना समाधान दिवस में सात मामले आए। तीन का निस्तारण कर दिया गया। कंपिल प्रतिनिधि के अनुसार थाना प्रभारी आरके सिंह से किन्नर नगला निवासी रामदीन ने दबंगों पर उसकी भूमि पर कब्जा करने का आरोप लगाया।थाना दिवस में सात प्रार्थना पत्र आए। जिसमे पांच का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें