फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद: अवैध शस्त्र बनाते बदायूं के तीन अभियुक्त दबोचे, नौ तमंचा समेत शस्त्र बनाने के उपकरण भी बरामद

Sun, 30 May 2021 11:20 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

पुलिस ने पुरानी घटिया स्थित पीडब्ल्यूडी के खंडहर गोदाम में छापा मारा। वहां से अवैध शस्त्र बनाते तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में अवैध शस्त्रों का निर्माण करते समय पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से नौ बने तमंचे समेत अधबने और उपकरण भी बरामद कर लिए हैं। तीनों बदायूं जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


शुक्रवार रात को शहर कोतवाली के एसएसआई मोहम्मद अकरम के नेतृत्व में पुलिस पांचाल घाट पर अवैध शस्त्रों का निर्माण रोकने के लिए अभियान चला रहे थे। मुखबिर की सूचना पर रात करीब साढ़े 12 बजे पुरानी घटिया स्थित पीडब्ल्यूडी के खंडहर गोदाम में छापा मारा।

वहां से अवैध शस्त्र बनाते तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 315 बोर के 9 तमंचे, दो अधबने 12 बोर के तमंचे, शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद कर लिए। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम शकील अंसारी व वकील अहमद निवासीगण गांव महरोली थाना मूसाझाग, बदायूं और अफसर अली निवासी नगला कान, थाना बिनावर, बदायूं बताया। पुलिस ने तीनों पर मुकदमा दर्ज कर लिया हैै। तीनों अभियुक्तों पर बदायूं में भी मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें