फर्रुखाबाद। हरदोई से पांचाल घाट गंगा जल भरने आ रहे कांवड़ियों की बाइकें भिड़ गईं। इसमें तीन कांवड़िया घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया।
जनपद हरदोई थाना बेहटा गोकुल के गांव टोडनपुर निवासी रवि (29) गांव के ही रिषिराम (30) और लालाजी (26) के साथ बृहस्पतिवार रात बाइक से पांचाल घाट गंगा से जल भरने आ रहे थे। बाइक जब बरेली-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांधी गांव के पास पहुंची, तो जलालाबाद की ओर जा रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। इससे तीनों बाइक सवार सड़़क पर जा गिरे। दूसरी बाइक सवार मौका पाकर भाग गए। घायलों को एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल लाया गया। हेलमेट न होने की वजह से सिर में गंभीर चोटें आईं। पैर भी टूट गए। घायलों रेफर कर दिया गया है।
-