फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन करते तीन जेसीबी व छह ट्रैक्टर पकड़े

Mon, 23 Nov 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज/जहानगंज। पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर गांव मिटपुरा से मिट्टी खनन करते हुए दो जेसीबी व तीन ट्रैक्टर पकड़ लिए। जहानगंज थाना पुलिस ने समाउद्दीनपुर के पास मिट्टी खनन होते हुए एक जेसीबी और तीन ट्रैक्टर कब्जे में ले लिए। जेसीबी फिरोजाबाद और सैफई की बताई जा रही हैं।
विज्ञापन


कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव मिटपुरा में मिट्टी खनन किए जाने की सूचना पर थाना कमालगंज और जहानगंज पुलिस ने संयुक्त रूप से मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर रात करीब 9.30 बजे छापेमारी की। छापेमारी के दौरान मिट्टी खनन कर रहे लोग जेसीबी और ट्रैक्टर छोड़कर भाग गए। पुलिस ने मौके से दो जेसीबी और तीन ट्रैक्टर बरामद किए। पुलिस ने ट्रैक्टर और जेसीबी सीज कर दिए। एसओ यतेंद्र यादव ने बताया कि दोनों जेसीबी सैफई की हैं।

उधर, कमालगंज थाने से रात में जहानगंज पुलिस ने लौटते समय समाउद्दीनपुर के पास मिट्टी खनन होते देख छापेमारी की। लोग जेसीबी और ट्रैक्टर छोड़कर भाग गए। पुलिस ने एक जेसीबी व तीन ट्रैक्टर कब्जे में ले लिए। पुलिस जेसीबी और ट्रैक्टर थाने ले आई। एसओ शैलेंद्र मिश्र ने बताया कि जेसीबी फिरोजाबाद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें