फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा से लौटा सिलाई कारीगर सहित तीन और संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा से लौटे सिलाई कारीगर समेत तीन संक्रमित
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जनपद में मंगलवार को आई कोरोना जांच रिपोर्ट में नोएडा से लौटे सिलाई कारीगर सहित तीन और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इनमें से दो संक्रमित शहर के हैं, जबकि एक नवाबगंज क्षेत्र का है। इससे जिले में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 348 हो गई है।
नवाबगंज क्षेत्र के गांव ललैया निवासी युवक नोएडा में सिलाई का काम करता था। उसे करीब एक माह से बुखार आ रहा था। इससे वह नोएडा में ही इलाज कराता रहा। शुक्रवार को वह वापस घर आया और लोहिया अस्पताल जाकर कोरोना जांच के लिए नमूना दिया।
विज्ञापन

मंगलवार को जांच रिपोर्ट में युवक के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके अलावा शहर के मोहल्ला खतराना निवासी ई-रिक्शा चालक 16 जुलाई को संक्रमित मिला था। बाद में परिजनों का भी नमूना लिया गया।
विज्ञापन

इसमें ई-रिक्शा चालक के 24 वर्षीय भाई के भी संक्रमित होने की पुष्टि हुई। वहीं मोहल्ला सधवाड़ा निवासी 59 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। जनपद में अब तक कोरोना संक्रमित कुल 348 मरीज मिल चुके हैं। इनमें 236 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। 10 मरीजों की मौत हो चुकी, जबकि 102 केस अभी एक्टिव हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें