अमृतपुर के डाकघर में ताले लगाते उप डाकपाल व पोस्टमैन।
- फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद/अमृतपुर। डाक कर्मियों की हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही। डाकघर अमृतपुर में उप डाकपालों व पोस्टमैनों ने ताला डाल दिया और बाहर नारेबाजी कर प्रदर्शन करते रहे। इस दौरान तीन घंटे तक पोस्टमास्टर राजेश शाक्य डाकघर के अंदर बंद रहे।
अमृतपुर में सातवें दिन भी प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखेंगे। इस दौरान रामसेवक मिश्रा, रतिपाल, राकेश चंद्र शुक्ला, रामप्रकाश सक्सेना, सत्यवीर, घनश्याम सिंह, शिवप्रताप सिंह, प्रेमनाथ पालीवाल, राजपाल, जहरुल हसन आदि मौजूद रहे। पोस्टमैन रामसेवक ने बताया कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, हड़ताल जारी रहेगी।
उधर पोस्टमास्टर राजेश ने बताया कि उन्होंने सुबह डाकघर खोलकर काम शुरू किया था। कुछ देर बाद पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने उनसे बाहर निकलने को कहा, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। इस पर उक्त लोगों ने कक्ष के बाहर ताला डाल दिया। उन्होंने बताया कि हड़ताल के कारण जरूरी डाक नहीं बंट पा रही है।