फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: शहर के कोल्ड स्टोरेजों के लिए बनेंगे तीन फीडर

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर में स्थित कोल्ड स्टोरेजों को बिजली आपूर्ति किए जाने के लिए 11-11 केवी के तीन नए फीडर अलग से बनाए जाएंगे। इसमें एक करोड़ रुपये का खर्च आएगा। जनपद के अधिकारियों ने तीन नए फीडर बनाए जाने के लिए दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम आगरा को प्रस्ताव भेज दिया है। नए फीडर बनने से घरेलू उपभोक्ताओं को ओवरलोडिंग की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन


शहर क्षेत्र में 50 कोल्ड स्टोरेज संचालित हैं। इन कोल्ड स्टोरेजों में कोल्ड फीडर से बिजली आपूर्ति की जाती है। कोल्ड फीडर पर ही लगभग 5930 घरेलू कनेक्शन भी हैं, जिनको आपूर्ति होती है। कोल्ड स्टोरेज और घरेलू उपभोक्ताओं को आपूर्ति दिए जाने के चलते कोल्ड फीडर सबसे ज्यादा ओवरलोड होता है। इससे ट्रिपिंग की समस्या रहती है।
कोल्ड स्टोरेज को बिजली आपूर्ति किए जाने के लिए विभाग ने प्रबंध निदेशक आगरा को फतेहगढ़ फीडर, ठंडी सड़क और न्यू भोलेपुर फीडर अलग से बनाए जाने का प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव पर मोहर लगते ही यह तीनों फीडर नए बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता शहरी बृजभान सिंह ने बताया कि शहर के कोल्ड स्टोरेज को आपूर्ति के लिए तीन नए फीडरों का प्रस्ताव भेज दिया गया है। बजट मिलते ही फीडर बनाए जाने का कार्य शुरू कराया जाएगा।

कोल्ड स्टोरेजों से हर माह मिलता 1.5 करोड़ राजस्व
शहर क्षेत्र में 50 कोल्ड स्टोरेज संचालित हैं। इन कोल्ड स्टोरों से हर माह लगभग 1.5 करोड़ का राजस्व विभाग को मिलता है। कोल्ड स्टोरों को आपूर्ति दिए जाने के लिए तीन नए फीडर बनने से कोल्ड स्टोरेज संचालकों के साथ ही घरेलू उपभोक्ताओं को भी राहत मिलेगी।


बनने वाले तीन नए फीडरों पर आने वाली लागत
फीडर - लागत

ठंडी सड़क - 40 लाख
फतेहगढ़ - 20 लाख

न्यू भोलेपुर - 40 लाख
कुल लागत - एक करोड़
-
बोले जिम्मेदार

शहर क्षेत्र में 50 कोल्ड स्टोरेजों को अलग से आपूर्ति देने के लिए तीन नए फीडर बनाए जाएंगे। प्रस्ताव प्रबंध निदेशक आगरा को भेज दिया गया है। स्वीकृति मिलते ही नए फीडर बनाने के लिए ठेका उठाया जाएगा। नए फीडर बनने से घरेलू उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

- अजय कुमार, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें