फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मानसिक रोग विशेषज्ञ न होने से तीन दिव्यांग कानपुर रेफर

Tue, 24 Mar 2026 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सीएमओ कार्यालय परिसर में सोमवार को लगे दिव्यांग बोर्ड में मानसिक रोग विशेषज्ञ न होने से तीन दिव्यांगों का परीक्षण नहीं हो सका। उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया। 48 अन्य दिव्यांगों का डॉक्टरों ने परीक्षण कर अपनी रिपोर्ट लगाई।
विज्ञापन




दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाने के लिए सीएमओ कार्यालय परिसर में प्रत्येक सोमवार को दिव्यांग बोर्ड आयोजित होता है। इससे सुबह से ही दिव्यांग अपना परीक्षण कराने के लिए पहुंचने लगे। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ.आयुष्मान सिंह ने 42 दिव्यांगों का परीक्षण कर अपनी रिपोर्ट लगाई। वह एक बजे दिव्यांग बोर्ड से चले गए। इससे एक बजे के बाद आने वाले दिव्यांगों का परीक्षण नहीं हो सका।
नेत्र सर्जन डॉ.मेघा सक्सेना ने पांच दिव्यांगों का परीक्षण कर रिपोर्ट लगाई। वहीं ईएनटी सर्जन डॉ.नवनीत ने एक दिव्यांग का परीक्षण किया। जनपद में स्वास्थ्य विभाग में किसी मानसिक रोग विशेषज्ञ की तैनाती न होने से तीन दिव्यांगों को परीक्षण के लिए कानपुर रेफर कर दिया गया है। दिव्यांग बोर्ड में कुल 51 दिव्यांग पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें