फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सीएचसी राजेपुर में डेंगू के तीन मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। क्षेत्र में बुखार व डेंगू का प्रकोप थम नहीं रहा है। राजेपुर सीएचसी में बुधवार को किट से की गई जांच में तीन मरीज डेंगू पॉजिटिव मिले। उन्हें अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया गया। एलाइजा जांच के लिए खून के नमूने लोहिया अस्पताल भेजे गए। फिलहाल मलेरिया विभाग की मनमानी के चलते गांवों में दवा का छिड़काव नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में इन दिनों जुकाम, बुखार तेजी से फैला है। डेंगू किट से प्रतिदिन जांच में मरीजों की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आ रही है। इसके बावजूद मलेरिया विभाग की नींद न खुलने से गांवों में दवा का छिड़काव नहीं कराया जा रहा है। इससे मच्छरों की भरमार है। कागजों में दवा का छिड़काव चल रहा है। राजेपुर सीएचसी में प्रतिदिन करीब 300 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं।
इसमें करीब 150 से अधिक मरीज बुखार से पीड़ित होते हैं। बुधवार को सीएचसी में किट से की गई जांच में तीन मरीज डेंगू पॉजिटिव निकले। इसमें डेंगू पीड़ित राजेपुर निवासी गोलू, महरूपुर निवासी जयराम व पुनीत कुमार को अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। उनके खून का नमूना लेकर एलाइजा जांच के लिए लोहिया अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

डॉ.रजत कटियार ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र होने से बुखार, जुकाम व खांसी से पीड़ित मरीज अधिक आ रहे हैं। डेंगू वार्ड अलग न होने के संबंध में वह जानकारी नहीं दे सके। डेंगू व अन्य मरीज एक ही वार्ड में भर्ती किए जा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में दवा का छिड़काव न होने से मच्छरों की भरमार है। इससे ग्रामीण परेशान हैं।


स्ट्रेचर न मिलने पर महिला को गोद में ले जाकर कराया एक्सरे
अमृतपुर। सीएचसी राजेपुर में व्हील चेयर व स्ट्रेचर न मिलने से परिजन महिला को हाथों पर उठाकर एक्सरे रूम तक ले गए। क्षेत्र के गांव खानपुर निवासी सुखराम की पत्नी रोशनी घर की सफाई कर रही थी। गिर जाने से पैर में चोट लग गई। रोशनी का पति व पुत्र मोहित सीएचसी ले गए। वहां व्हील चेयर व स्ट्रेचर न मिलने से हाथों से उठाकर एक्सरे रूम तक पहुंचाया। सुखराम ने बताया कि अस्पताल के बाहर स्ट्रेचर ढूंढते रहे, न मिलने पर पत्नी को हाथों से उठाकर एक्सरे रूम तक ले गए। सीएचसी प्रभारी डाॅ.आरिफ सिद्दीकी ने बताया कि व्हील चेयर व स्ट्रेचर की व्यवस्था है। स्ट्रेचर इमरजेंसी वार्ड के पास ही रहता है। महिला को इमरजेंसी में परिजनों को ले जाना चाहिए था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें