लोहिया अस्पताल में कड़ाके की ठंड में फर्श पर सोते तीमारदार।
- फोटो : FARRUKHABAD
तीन डिग्री लुढ़का न्यूनतम तापमान
फर्रुखाबाद। जिले में मंगलवार को ठंड और बढ़ गई। सर्द हवाओं के कारण से लोग दिन में भी ठिठुरते रहे, हालांकि अच्छी धूप होने से कुछ राहत मिली। शाम होते ही घरों में दुबक गए और सड़कें लगभग सूनी हो गईं।
मंगलवार सुबह से ही धूप निकल गई लेकिन सर्द हवाएं चलने से लोग कंपकंपाते रहे। अधिकतम तापमान तो 19 डिग्री ही रहा लेकिन न्यूनतम तापमान सोमवार की अपेक्षा चार डिग्री सेल्सियस लुढ़ककर 4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। ठंड के कारण सुबह घरों से निकलने में लोग बचते रहे।
शाम को ठंड की वजह से काफी जल्दी ही लोग घरों में चले गए। सड़कों पर वाहनों की संख्या भी काफी कम हो गई। रोडवेज बस स्टैंड, लोहिया अस्पताल, लालगेट, चौक, घुमना, तिकोना, पक्का पुल, नाला मछरट्टी, साहबगंज चौराहा, रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर जलते अलाव के सामने लोग जमे रहे।