फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ऑनलाइन ठगी के तीन साइबर अपराधी दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेपुर। पुलिस ने धोखाधड़ी कर साइबर ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उनके पास से 87 हजार रुपये व ऑनलाइन ठगी में प्रयोग होने वाले एटीएम आदि सामान भी बरामद हुआ है। पुलिस साथियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

थाना पुलिस व एसओजी ने साइबर सेल की मदद से शुक्रवार को तुषौर तिराहे के पास तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया। तलाशी में उनके पास से चार मोबाइल, दो एटीएम, तीन फर्जी बिल बाउचर, एक पेनकार्ड की छायाप्रति, 87 हजार रुपये और कई क्यूआर कोड, खाता संख्या, यूपीआई आईडी की छाया प्रति बरामद हुईं। उन्होंने अपने नाम थाना क्षेत्र के ही गांव अंबरपुर निवासी जैनेंद्र, फतेहगढ़ कोतवाली के नेकपुर चौरासी निवासी गजेंद्र सिंह, अमृतपुर थाने के गांव मिया पट्टी निवासी संजीव कुमार उर्फ सनी बताया। पुलिस की पूछताछ में राजेपुर थाने के गांव भुड़िया भेड़ा निवासी विशाल त्रिवेदी का नाम भी सामने आया।
साइबर ठगों ने बताया कि वह जस्ट डायल एप के माध्यम से झूठ बोलकर ट्रेडिंग के लिए फर्जी खातों में पैसा ट्रांसफर करते हैं। पैसा फर्जी खातों में ही ट्रांसफर किया जाता है। उसके एटीएम व यूपीआई आईडी में अभियुक्तों के फर्जी नंबर लगे हैं। वह कुछ ही देर में खाते का पूरा पैसा दूसरे खाते में ट्रांसफर करके उस धन को एटीएम से निकाल लेते हैं। गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक अपराध कामिल खान, एसओजी प्रभारी जितेंद्र पटेल, सर्विलांस प्रभारी विशेष कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें