फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहगढ़ में डायरिया से तीन बच्चों की मौत

Wed, 11 May 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फर्रुखाबाद
विज्ञापन
bone disease - फोटो : daily mail
विज्ञापन
 फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला सिविल लाइन मढ़ैया में चौबीस घंटे के भीतर डायरिया से दो लोगों की मौत हो गई। मोहल्ले में गंदगी के चलते चेचक और डायरिया बुरी तरह फैल गया है। हालांकि मुख्य चिकित्साधिकारी ने खुद इस कालोनी में पहुंचकर रोगियों को दवा बंटवाई और नगर पालिका के ईओ से पानी की शुद्धता पर बातचीत की।
विज्ञापन


सिविल लाइन मढ़ैया के रहने वाले विवेक (7) पुत्र राजू, तान्या (5) पुत्री गजेंद्र की मंगलवार रात डायरिया से मौत हो गई। नवदिया नई कालोनी के रहने वाले बाबूराम बाल्मीकि के चार वर्षीय पुत्र को भी इस छूत के रोग ने लील लिया। मोहल्ले में फैले डायरिया की सूचना पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राकेश कुमार खुद मौके पर पहुंचे और उन्होंने टीम के माध्यम से रोगियों को दवा उपलब्ध कराई।

कालोनी में कई लोग बीमार हैं। इसकी खास वजह   मोहल्ले में अत्यधिक गंदगी के कारण पानी दूषित होना बताई जा रही है। दूषित पानी पीने से यहां के लोग डायरिया और चिकनपॉक्स का शिकार हो रहे हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि पानी की शुद्धता के लिए ईओ नगर पालिका से बातचीत की गई है और उन्हें यहां सफाई कराने की भी सलाह दी गई है। डायरिया गंदगी और दूषित पानी की वजह से फैलता है।
विज्ञापन


सीएमओ ने कहा कि गंदगी के चलते नालियां कीचड़ से बजबजा रही हैं। यहां के लोगों को हिदायत दी गई है कि वे पानी उबालने के बाद ठंडा करके बाद पीएं और गर्म तथा ताजा भोजन करें। इससे इन बीमारियों से बचा जा सकता है। सीएमओ ने कहा कि उनकी टीम मोहल्ले पर नजर रखे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें