फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: चोरी की योजना बनाते तीन को दबोचा, रिपोर्ट

Tue, 30 Dec 2025 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। एक गांव में चोरी की योजना बना रहे तीन युवकों को पुलिस ने गश्त के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद तीनों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। उनके पास से चोरी में उपयोग होने वाले उपकरण बरामद किए।
विज्ञापन

सर्दी के मौसम में कोहरे का फायदा उठाकर क्षेत्र में इन दिनों चोर भी सक्रिय हैं। रविवार देर रात खुदागंज चौकी प्रभारी अनिल कुमार टीम के साथ गश्त कर रहे थे। सूचना मिली कि उगरापुर गांव के निकट स्विमिंग पूल के पास दो मंजिला खंडहर मकान में कुछ लोग चोरी करने की योजना बना रहे हैं।

इस पर पुलिस ने मौके से महरुपुर राबी के अनमोल, शिवा व कादरीगेट थाना के लकूला मोहल्ला के शानू को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में हथौड़ा, आरी, पेचकश, वायरकटर, प्लास आदि बरामद हुआ। थाने लाकर दरोगा कमलेश कुमार ने तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि युवकों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें