फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: तमंचे के बल पर लूट करने में तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। चालक से तमंचे के बल पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लुटेरों के पास से लूटा गया ईरिक्शा, मोबाइल, 1550 की नकदी, तमंचा व घटना में प्रयुक्त बाइक व टेंपो बरामद हुई है।
विज्ञापन

कादरी गेट थाना क्षेत्र के मोहल्ला गंगानगर निवासी सूरज कुमार ईरिक्शा चलाता है। वह सोमवार रात रोडवेज बस अड्डे पर सवारी का इंतजार कर रहा था। एक युवक ने फतेहगढ़ के गांव धंसुआ जाने के लिए 150 रुपये में ईरिक्शा बुक किया। ईरिक्शा लेकर सूरज जब धंसुआ से जिला जेल बाईपास रोड पर पहुंचा तभी युवक के दो साथी और आ गए। इन लोगों ने तमंचे के बल पर सूरज से मारपीट की। मोबाइल, 1800 की नकदी, ईरिक्शा लूट लिए। सूरज के हाथ-पैर बांधकर उसको पेड़ से बांध दिया था। पुलिस ने सूरज की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
एसपी विकास कुमार ने गुरुवार को पुलिस लाइन के सभागार में वारदात का खुलासा किया। उन्होंने बताया एसओजी प्रभारी जितेंद्र पटेल, सर्विलांस प्रभारी विशेष कुमार, इंस्पेक्टर हरिश्याम सिंह की टीम को खलासे के लिए लगाया था। सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर सातनपुर मंडी के सामने ईरिक्शा व लुटेरों की तस्वीरें कैद हो गईं। पुलिस ने गांव धंसुआ निवासी वासु उर्फ देशराज को गाजियाबाद थाना नंदग्राम आश्रम रोड मिश्रा स्वीट हाउस के पास को पकड़ लिया।
विज्ञापन

पूछताछ के बाद पुलिस ने मोहल्ला नेकपुर चौरासी बलवंत, लोको रोड सोनी पारिया स्कूल रेलवे कालोनी निवासी विकास जाटव को पकड़ लिया। पुलिस ने इनके पास से ईरिक्शा, लूटा गया मोबाइल, 1550 रुपये, घटना में प्रयुक्त बाइक, टेंपो, तमंचा, कारतूस, दो मोबाइल बरामद किए। एसपी ने टीमों को 25 हजार का इनाम दिया। पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिए। इस दौरान सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक अविचल पांडेय मौजूद रहे।
तीन दिन पहले भट्ठे पर बनाई थी साजिश
वासू, बलवंत व विकास पर काफी कर्जा हो गया था। इसको लेकर तीन दिन पहले तीनों दोस्तों ने एमआर भट्ठे के पास ईरिक्शा लूटने की साजिश बनाई थी। साजिश के तहत 7 अप्रैल की बलवंत की बाइक से रात को 11:45 बजे रोडवेज बस अड्डे पर पहुंचे। वासू को वहां छोड़ दिया। वासू ईरिक्शा पर सवार होकर धंसुआ के लिए निकला। उससे पहले बलवंत व विकास भट्ठे के पास पहुंच गए। ईरिक्शा के पहुंचते ही सभी ने चालक सूरज के साथ मारपीट कर लूटपाट की। ईरिक्शा की बैटरी व पहिये निकाल लिए। खाली ईरिक्शा सातनपुर मंडी की दीवार के पीछे फेंक दिया था। ईरिक्शा को कोई उठाने नहीं आया। इस पर तीनों पहिए लेकर आए और ईरिक्शा को ले जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी पुलिस ने उनको पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें