फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मठ पर आने जाने वाली महिलाओं से अभद्रता में तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल शिवरई मठ पर प्रसाद चढ़ाने आने वाली महिलाओं से अभद्रता और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में बजरंग दल और गोरक्षक दल के पदाधिकारी भी शामिल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन



पुलिस के अनुसार, सोमवार सुबह एसआई ज्ञान प्रकाश पांडेय अपनी टीम के साथ मठ पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात थे। इस दौरान दर्शन के लिए आ रही महिलाओं और युवतियों पर कुछ युवक सड़क किनारे खड़े होकर अश्लील इशारे कर रहे थे और फब्तियां कसते हुए अश्लील गीत गा रहे थे। पुलिस द्वारा टोकने पर आरोपी वहां से हटकर गांव के अंदर चले गए लेकिन कुछ देर बाद फिर से वही हरकतें दोहराने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस टीम आकाश निवासी गांव शिवरई मठ के घर पहुंची, जहां मौजूद युवकों ने पुलिस से तीखी बहस शुरू कर दी और समझाने के बावजूद झगड़े पर आमादा हो गए। इस दौरान उन्होंने सरकारी कार्य में बाधा डाली। पुलिस ने घेराबंदी कर तीन युवकों को हिरासत में ले लिया। इनमें आकाश कश्यप निवासी चिलाका, आकाश निवासी शिवरई मठ और नूतन चतुर्वेदी निवासी सिकंदरपुर खास थाना कंपिल बताए हैं।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि तीनों आरोपियों का शांति भंग में गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें