फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पूर्व जिपं सदस्य को जान से मारने की दी धमकी

Sat, 13 Jan 2024 02:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। एसपी के आदेश पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य सपा नेता को जान से मारने की धमकी देने के मामले में मौरंग गिट्टी ठेकेदार सहित तीन के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव नदौरा निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य सपा नेता प्रदीप यादव ने एसपी विकास कुमार के आदेश पर फतेहगढ़ कोतवाली में कादरी गेट थाना क्षेत्र के पांचाल घाट निवासी मौरंग-गिट्टी ठेकेदार विक्रांत उर्फ राणा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसमें आरोप लगाया कि वर्ष 2016 व 2017 में खुदागंज काली नदी पुल के पास कोल्ड स्टोरेज का निर्माण कराया था। निर्माण के लिए मौरंग व गिट्टी विक्रांत से खरीदी थी।
बताया कि उस समय पूरा भुगतान कर दिया था। इधर कुछ माह से विक्रांत पांच लाख रुपये बकाया होने की बात कहकर दबाव बना रहा था। उसके खिलाफ झूठे शिकायती प्रार्थना पत्र दिए। जबकि वह उस दौरान लखनऊ, राजस्थान व नैनीताल गए थे। 25 दिसंबर को वह फतेहगढ़ आए तभी विक्रांत व उसके दो साथियों ने पिस्टल निकालकर जान से मारने की धमकी दी। अन्य लोगों को आता देख धमकी देकर भाग गए। कोतवाल हरिश्याम सिंह ने बताया मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें