फर्रुखाबाद। 18 लाख रुपये दहेज की मांग कर महिला की हत्या कर शव को गायब करने की धमकी के मामले में पुलिस ने पति सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ग्रानगंज निवासी दीपमाला ने महिला थाने में जनपद गौतम बुद्धनगर नोएडा सेक्टर 63 मकान नंबर-9 निवासी पति दुर्गेश उर्फ मोनू, सास गुड़िया, ससुर कालीचरन, देवर अन्नू, ननिया ससुर छोटेलाल, मौसी रेखा व कालीचरन के ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
इसमें बताया कि 21 नवंबर 2021 को दुर्गेश से उसकी शादी हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुरालीजन दहेज में 18 लाख की मांग करने लगे। मांग नहीं पूरी होने पर दीपमाला को बंधक बनाकर मारा पीटा और कई दिनों तक भूखा प्यासा रखा। जानकारी होने पर पहुंचे पिता व भाई उसको मायके ले आए। महिला एसओ ललिता मेहता ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।