फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: नोडल अधिकारी को घर के अंदर लगे मिले मीटर

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शक्ति भवन लखनऊ से आए नोडल अधिकारी ने शनिवार को दूसरे दिन भी निरीक्षण कर बिलिंग की हकीकत देखी। शहर की आवास विकास कालोनी में घर के अंदर लगा मीटर बाहर लगवाने और आईडीएफ मीटर को तत्काल बदलवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



शक्ति भवन के अधिशासी अभियंता व जिले के नोडल अधिकारी विकास गुप्ता ने नवाबगंज क्षेत्र में निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर बिल निकलवाकर मीटर से रीडिंग चेक की। उपभोक्ताओं की बिल संबंधी समस्या होने पर शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। वहीं, नोडल अधिकारी के साथ आए सहायक अभियंता रवि प्रकाश ने शहर में बिलिंग की हकीकत देखी। आवास विकास कालोनी में एक घर के अंदर मीटर लगा देख बाहर लगवाने को कहा। जबकि दूसरा मीटर आईडीएफ मिलने पर बदलवाने के निर्देश दिए। एसडीओ रवि पांडेय ने बताया कि फतेहगढ़ के मोहल्ला हाथीखाना में भी कनेक्शन चेक किए गए। पांचालघाट पर एक चक्की पर बिजली चोरी की आशंका पर दीवार में पुट्टी से चुनाई गई केबल निकलवाकर देखी गई। बिजली चोरी की पुष्टि नहीं हुई। उसकी एमआरआई कराई जाएगी। हाई लाइनलॉस फीडर, 10 किलोवाट व 50 किलोवाट से अधिक लोड के कनेक्शनों की भी चेकिंग की गई।

बिजली चोरी में छह फंसे
अधीक्षण अभियंता विवेक अस्थाना के नेतृत्व में शहर के मोहल्ला घोड़ा नखास व अंबेडकर नगर नरकसा में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 6 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। इसके अलावा दो कनेक्शन घरेलू से कामर्शियल में परिवर्तित करने व दो खराब मीटर बदलने के निर्देश दिए। बिजली चोरी में 6 उपभोक्ताओं की एफआईआर दर्ज कराई गई। अधिशासी अभियंता बृजभान सिंह, जेई राघव राम पांडेय व विजिलेंस टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें