फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिद के इमाम को जान से मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मस्जिद के पेश इमाम को कुछ दबंग लोगों ने जान से मारने की धमकी दी है। पेश इमाम ने मुंबई से आए युवक के संपर्क में आए लोगों को मस्जिद में आने से रोक दिया था। पेश इमाम ने बुधवार को एसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

कायमगंज कोतवाली के गांव गऊटोला मजरा मऊरशीदाबाद निवासी हाफिज मोहम्मद युसुफ ने बुधवार को एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि वह मोहल्ला पृथ्वी दरवाजा जटवारा रोड की छोटी मस्जिद के पेश इमाम हैं। लॉकडाउन के कारण केवल चार लोगों को मस्जिद में बुलाकर सामाजिक दूरी के साथ नमाज व तरावीह पढ़ाते हैं।
18 मई को मस्जिद में आए एक युवक का भांजा मुंबई से बिना जांच कराए आ गया है। इसके बारे में जानकारी होने पर युवक को मस्जिद में आने से रोककर अपने भांजे से दूरी बनाकर रहने की बात कह दी थी। यह बात युवक ने अपने परिजनों व भांजे को यह बात बता दी। इस पर इन सभी लोगों ने मस्जिद में आकर जान से मारने की धमकी दी है। एसपी डॉ. अनिल मिश्रा ने कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें