फर्रुखाबाद। अमर उजाला के हेलमेट लगाओ अभियान के साथ व्यापारी जुड़ गए हैं। मंगलवार को उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधि मंडल की युवा इकाई के नेताओं ने फतेहगढ़ में जागरूकता अभियान चलाया।
युवा नेताओं ने हेलमेट लगाने वालों को फूल भेंट किए। हेलमेट न लगाने वालों इससे होने वाले नुकसान बताए गए। नगर उपाध्यक्ष पंकज प्रकाश की अगुवाई में सुखदेव, निशीत सक्सेना, सुबोध शर्मा, अमित प्रकाश, नरेंद्र कनौजिया ने फतेहगढ़ में हेलमेट लगाए बाइक सवारों को फूल देकर सराहना की। हेलमेट न लगाने वालों को नसीहत दी गई। युवा नेताओं ने इन्हें हेलमेट लगाने के फायदे और नुकसान बताए।
‘एक कतरा’ भी मुहिम के साथ
युवा व्यापारी नेताओं की तरह एक कतरा संस्था भी हेलमेट लगाओे अभियान से जुड़ेगी। संस्था सदस्य हेलमेट लगाने के लिए लोगों को जागरूक करेंगे। संस्था के शशांक यादव, क्रांति के यादव, रजत यादव, सनी यादव, जितेंद्र सिंह, सतेंद्र सिंह, निर्देश कुमार पाल, शुभम सिंह, आकाश सिंह, अंकित पांडेय ने बताया कि वह बुधवार से हेलमेट लगाने के लिए लोगों को जागरूक करेंगे।
हेलमेट न पहनने पर 215 का चालान
फर्रुखाबाद। हेलमेट पहनाने के लिए पुलिस भी जुटी है। बिना हेलमेट के बाइक चलाने पर पुलिस अब तक 215 का चालान कर चुकी है। सीओ सिटी ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान बाइक चालकों को हेलमेट के लिए जागरूक भी किया जा रहा है।
सिटी सर्किल में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस एक महीने में 215 लोगों का हेलमेट न पहनने पर चालान कर चुकी है। अमर उजाला के हेलमेट पहनो अभियान पर पुलिस संजीदा है। बाइक चालकों को हेलमेट पहन कर बाइक चलाने की नसीहत दी जा रही है। अभी तक हेलमेट न पहनने पर पुलिस चालान काट देती थी। अब पुलिस बाइक चालकों को हेलमेट पहन कर बाइक चलाने की हिदायत भी दे रही है।
यातायात प्रभारी आशीष पांडेय ने बताया कि चुनाव को लेकर चेकिंग अभियान धीमा है। चुनाव के बाद इस अभियान को सख्ती से चलाया जाएगा। उधर, सीओ सिटी योगेश कुमार ने बताया कि चुनाव समाप्त होने के बाद हेलमेट पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। यह अभियान काफी अच्छा है।