फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद की ओवररेटिंग व टैगिंग करने वाले जाएंगे जेल : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। किसानों को निर्धारित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी ने सख्ती बढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि खाद की ओवररेटिंग व टैगिंग करने वाले सीधे जेल भेजे जाएंगे। जिले को 110594 बोरी यूरिया और मिलने से खाद की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी प्रतिदिन खाद की आपूर्ति, वितरण व उपलब्धता की समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने निगरानी के लिए अधिकारी व कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई है। जिला कृषि अधिकारी बीके सिंह ने बताया कि जिले में इस माह यूरिया, डीएपी, पोटास, एनपीके व सिंगल सुपर फास्फेट लक्ष्य से काफी अधिक उपलब्ध है। किसानों को मांग के अनुसार उर्वरकों का वितरण किया जा रहा है। इफको यूरिया की रैक से 29720 बोरी मिली हैं जो सहकारी बिक्री केंद्रों पर भेजी जा रही है।
तीन दिन में गुजरात स्टेट फर्टिलाइजर कंपनी की डीएपी 4200 बोरी, एनपीके 19140 बोरी, कृभको की यूरिया 29400 बोरी, मैट्रिक्स फर्टिलाइजर कंपनी की 51445 बोरी यूरिया रैंकों से आ रही है। इसे समितियों व दुकानों पर भेजा जाएगा। इसके अलावा ट्रकों से इंडोरामा कंपनी की यूरिया आ रही है। इससे जिले में खाद की कोई कमी नहीं है। सभी किसान खतौनी व आधार लेकर जाएं, इससे उन्हें भूमि के अनुपात में खाद मिल सके। जिलाधिकारी ने अधिक मूल्य पर उर्वरक बेचने और अन्य उत्पादों की टैगिंग करने वाले खाद विक्रेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर जेल भेजने के निर्देश दिए। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि अब तक सात लाइसेंस निरस्त करने के साथ 22 निलंबित हो चुके हैं। एक दुकान सील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें