फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीयर सेल्समैन से मारपीट कर बदमाशों ने तीस हजार रुपये लूटे

विज्ञापन
लोहिया में भर्ती धर्मेंद्र। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
बीयर सेल्समैन से मारपीट कर तीस हजार लूटे
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। बीयर सेल्समैन से सोमवार रात बेवर रोड पर बिजली सब स्टेशन के सामने बाइक सवार बदमाशों ने मारपीट कर तीस हजार रुपये लूट लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एसपी की अगुवाई में पूरे जिले में चेकिंग अभियान चलाया। कोई भी लुुटेरा पकड़ में नहीं आया है।
फतेहगढ़ के मोहल्ला नेकपुर निवासी धर्मेंद्र पाल गांव धंसुआ के सामने बीयर की दुकान पर सेल्समैन है। वह सोमवार रात दुकान बंद करके बाइक से घर जा रहा था। उसके पास बिक्री के तीस हजार रुपये झोले में थे। जब वह बेवर रोड बिजली सब स्टेशन के सामने पहुंचा, तभी पीछे से आए बाइक सवार लुटेरों ने उसके सिर पर डंडा मार दिया।
विज्ञापन

इससे सिर फट गया और वह बाइक से गिर गया। लुटेरों ने गिरने के बाद भी उसे डंडों से पीटा और तीस हजार रुपये रखा थैला लूटकर फरार हो गए। धर्मेंद्र ने पुलिस के अलावा परिजनों को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी भी फतेहगढ़ चौराहे पर पहुंच गए। उनकी अगुवाई में पूरे जिले में चेकिंग अभियान चलाया गया लेकिन कोई पकड़ में नहीं आया। कोतवाल जय प्रकाश पाल ने बताया कि तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
सीमा विवाद में उलझे चौकी इंचार्ज
सेल्समैन से लूट के बाद कर्नलगंज चौकी इंचार्ज तेजबहादुर सिंह ने बताया कि घटना सेंट्रल जेल चौकी क्षेत्र की है। इसलिए वह जांच नहीं करने गए। सेंट्रल जेल चौकी इंचार्ज जितेंद्र चौधरी ने बताया कि घटना स्थल कर्नलगंज चौकी क्षेत्र का है।
दुकानदार का मोबाइल लूटकर भागे लुटेरे
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के नगला दीना निवासी विकास पांडेय की बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। वह सोमवार रात दुकान बंद करके घर गए और खाना खाने के बाद मोबाइल पर अपने दोस्त से बात करते हुुए फतेहगढ़-फर्रुखाबाद मार्ग पर किनारे खड़े हो गए।
विज्ञापन

तभी फतेहगढ़ की ओर से एक बाइक पर सवार दो बदमाश आए और झपट्टा मारकर मोबाइल छीनते हुए भोलेेपुर की ओर तेजी से भाग गए। विकास ने रात में ही यूपी 112 को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन करने के बाद अधिकारियों को जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें