फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूप विभाग के सेक्शन मिस्त्री के स्टोर से चोरी

विज्ञापन
नलकूप विभाग के स्टोर से चोरी की जानकारी देता मिस्त्री। अमर उजाला - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
नलकूप विभाग की कालोनी सहायक अभियंता कार्यालय स्थित सेक्शन मिस्त्री के स्टोर का सोमवार रात चोरों ने दरवाजा तोड़ दिया। उसमें रखे स्टार्टर व कटआउट चोरी कर लिए। मंगलवार सुबह सेक्शन मिस्त्री को घटना की जानकारी हुई। उसने विभागीय साथियों पर ही शक जताया है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ के बेवर रोड स्थित नलकूप कालोनी के सहायक अभियंता कार्यालय में सेक्शन मिस्त्री अरविंद का स्टोर है। मंगलवार सुबह जब अरविंद स्टोर पहुंचे तो दरवाजा टूटा था।
स्टोर में देखा तो दो स्टार्टर, सात कटआउट व 150 मीटर केबल गायब थी जबकि स्टोर में करीब आधा सैकड़ा खराब स्टार्टर व अन्य वजनदार कबाड़ भरा था, जिसे चोर नहीं ले गए। उन्होंने बढ़ई बुलवाकर दरवाजा ठीक कराया।
विज्ञापन

अरविंद ने बताया कि नलकूप कालोनी का मुख्य गेट कभी बंद नहीं किया जाता है। वहां मौजूद रनर प्रवीन सिंह ने बताया कि नलकूप के स्टोर से लेकर कालोनी में पीआरडी जवानों की ड्यूटी रहती है। फिर भी चोरी हो गई।
हालांकि अरविंद ने विभागीय साथियों पर ही शक जताया है। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी। सहायक अभियंता अमर सिंह ने बताया कि चोरी की एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें