फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो नामों से हाईस्कूल करने वाले सैनिक पर रिपोर्ट की कार्रवाई डीआईओएस यहां लंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
दो नामों से हाईस्कूल करने वाले सैनिक पर नहीं हुई रिपोर्ट
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। दो नामों से हाईस्कूल करने वाले सैनिक पर रिपोर्ट दर्ज कराने की कार्रवाई डीआईओएस कार्यालय में लंबित है। एसपी के कार्यालय से पत्र 9 सितंबर को ही भेज दिया गया था। वहीं डीआईओएस कार्यालय में शनिवार को डाक मिलने की बात बताई गई है।
मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव पमरखिरिया निवासी अनुराग ने गांव के ही विपिन यादव के खिलाफ पुलिस अधिकारियों से शिकायत की थी। इसमें आरोप लगाया कि विपिन ने सचिन यादव के नाम से वर्ष 2012 में जन्मतिथि 8 जुुलाई 1998 दर्शाकर हाईस्कूल की परीक्षा जनपद एटा के एक इंटर कालेज से पास की थी।
विज्ञापन

उसी कालेज से वर्ष 2015 में विपिन यादव के नाम जन्मतिथि 16 सितंबर 1999 दर्शाकर दोबारा हाईस्कूल किया। वर्ष 2015 के प्रमाण पत्रों से वर्ष 2019 में राजपूत रेजीमेंट सेंटर फतेहगढ़ में हुई सैनिक भर्ती में भाग लिया और भर्ती हो गया।
सीओ कायमगंज राजवीर सिंह की जांच में आरोप सही पाए जाने पर एसपी डॉ. अनिल मिश्र ने 9 सितंबर को डीआईओएस को सैनिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए पत्र भेजा था।
इसके बाद से डीआईओएस कार्यालय में कार्रवाई के लिए फाइल लंबित है। शनिवार को एसपी कार्यालय के लिपिक सुधीर पांडेय डीआईओएस कार्यालय पहुुंचे तो लिपिक प्रेमचंद्र ने बताया कि पत्र शनिवार को ही मिला है।
विज्ञापन

जिस इंटर कालेज से सैनिक ने हाईस्कूल की परीक्षा दो बार पास की है उसके प्रबंधक व प्रधानाचार्य को पत्र भेजकर सैनिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। डीआईओएस आदर्श त्रिपाठी ने बताया कि कार्रवाई के लिए संबंधित विद्यालय को पत्र भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें