फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मेला रामनगरिया में झोपड़ी में आग लगने से मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। गंगा किनारे कल्पवास कर रहे बाबा मनमोहन स्वरूप की झोपड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। पड़ोसी साधु संतों ने आग की लपटें देखकर मनमोहन स्वरूप को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची दमकल ने आग को बुझा दिया। बाबा के कपड़े जलकर राख हो गए।
विज्ञापन

मेला रामनगरिया कल्पवास क्षेत्र में बाबा मनमोहन स्वरूप 14 माह से गंगा किनारे झोपड़ी डालकर रह रहे हैं। मेला समाप्त होने पर ज्यादातर कल्पवासी चले गए हैं। रविवार दोपहर मनमोहन स्वरूप झोपड़ी के अंदर सो रहे थे। लगभग डेढ़ बजे झोपड़ी में अचानक आग लग गई। उस दौरान हवा तेज चल रही थी। कुछ देर में ही आग की लपटें उठने लगी। पड़ोस में जूना अखाड़ा अध्यक्ष सत्यगिरि महाराज की झोपड़ी है। वहां मौजूद साधुओं ने आग की लपटें देखी तो शोर मचाया।
इन लोगों ने मनमोहन स्वरूप को झोपड़ी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सूचना पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची। आग को बुझाकर शांत कर दिया। मनमोहन दास ने बताया कि वह 14 माह से गंगा किनारे पर झोपड़ी डालकर रह रहे हैं। बाढ़ के समय बंधा पर झोपड़ी डाली थी।
विज्ञापन

एएसपी डॉ संजय कुमार ने बताया कि रविवार दोपहर को अज्ञात कारणों से बाबा मनमोहन स्वरूप की झोपड़ी में आग लग गई। मनमोहन स्वरूप को सुरक्षित निकाला गया। दमकल की टीम ने आग को बुझा दिया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें