फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: फर्जी निस्तारण पर एसडीएम व अनशनकारी में नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। गांव में भ्रष्टाचार, सुरक्षित श्रेणी की भूमि पर अवैध निर्माण, शिकायतों के फर्जी निस्तारण, आईजीआरएस पर शिकायत दर्ज न किए जाने के विरोध में ग्रामीण का अनशन नौवें दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को पीडी समेत प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और अनशन समाप्त कराने का प्रयास किया। इस दौरान एसडीएम और अनशनकारी के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

ब्लॉक राजेपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत बली पट्टी रानी गांव निवासी श्याम बिहारी अवस्थी का कहना है कि उनकी शिकायतों का फर्जी निस्तारण किया गया है। सुरक्षित श्रेणी की भूमि पर सरकारी व गैर सरकारी भवनों का निर्माण हटवाया गया है। आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतें दर्ज न किए जाने के मामले में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही हैं। इन मांगों को लेकर वह नौ दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हैं।
पीडी कपिल कुमार, एसडीएम रवींद्र सिंह, बीडीओ सुनील कुमार जायसवाल व एडीओ पंचायत अजीत पाठक मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने अनशन समाप्त करने की बात कहते हुए बताया कि समस्याओं के निस्तारण की कार्रवाई चल रही है और दोषियों पर भी कार्रवाई की जा रही है। कई समस्याओं का निस्तारण भी कर दिया गया है। इसपर श्याम बिहारी अवस्थी ने कहा कि एसडीएम की भूमिका ठीक नहीं है और शिकायतों पर फर्जी आख्या लगाकर लीपापोती की जा रही है। उन्होंने कहा कि शहीद नकुल देव अग्निहोत्री मार्ग की पुलिया अब तक नहीं खोली गई है और न ही कब्जा हटाया गया है। फर्जी आख्या लगाए जाने को लेकर एसडीएम और अनशनकारी के बीच काफी देर तक नोकझोंक होती रही। पीडी ने बताया कि अधिकांश मांगों पर कार्रवाई की जा चुकी है और शेष मामलों के निस्तारण की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें