फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व विधायक, चेयरमैन के वार्ड में झूलते केबल, सड़कों पर सड़ांध

विज्ञापन
शहर के मोहल्ला गढ़ी अब्दुल मजीद खां में भरा कीचड़ व गंदगी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर के वार्ड 17, शिवाजीनगर में पूर्व विधायक विजय सिंह, उनकी पत्नी दमयंती सिंह (पूर्व पालिकाध्यक्ष ) रहती हैं। इस वार्ड में आने वाला मोहल्ला गढ़ी अब्दुल मजीद खां में जीतू के मकान से खंभों पर न तार हैं और न बंच कंडक्टर।
विज्ञापन

घरों में रोशनी करने को पांच-पांच सौ मीटर दूर तक केबल लकड़ी के खंभों के सहारे जा रहे हैं। आए दिन आग लगती है। इसी मोहल्ले में एक मुख्यमार्ग की नालियां तो पक्की हैं, मगर बीच का हिस्सा कच्चा होने से सड़ांध से लोग परेशान हैं। जनता की कोई सुनने वाला नहीं है।
शब्बन खां कहते हैं, बारिश में हम नरक में रहते हैं। इन दिनों में भी यहां झाड़ूू लगाने वाला नहीं आता। कोई सुनने वाला नहीं है। नालियां बजबजाती रहती हैं।
नफीस खां ने बताया, खंभों पर तार नहीं हैं। केबलों में आए दिन फाल्ट होता है। बिजली मिस्त्री 200 रुपये लेकर सही करता हैै। हम लोगों का शोषण हो रहा है।
साबिर बोले, उनके घर के पास लगे हैंडपंप में पानी खराब आता है। दूसरा कोई है नहीं। जिस दिन आपूर्ति नहीं आती उस दिन मुसीबत हो जाती है।
शाहनवाज कहते हैं गलियों का हाल खुद देख लो। महीनों से झाड़ूू नहीं लगी है। जानवरों का गोबर बिखरा रहता है। किससे कहें अपनी पीड़ा।
मोहम्मद नदीम ने बताया, वह बहुत परेशान हैं। कोई नेता बने, जनता की कौन सुनता है। यदि सुनता तो समस्याएं नहीं होतीं। झूलते केबल खतरा बने हैं।
मोहम्मद एजाज ने बताया, आवारा जानवरों को नहीं पकड़ा जाता। गलियों, खुले स्थानों पर गंदगी रहती है। बच्चों, बुजुर्गों समेत अन्य लोगों को दौड़ा लेते हैं।
इसी वार्ड में प्रेम पहलवान का अखाड़ा है। शहर ही नहीं आसपास कस्बों में भी लोग इस अखाड़े को जानते हैं। इसके अलावा अनार वाली मस्जिद का निर्माण आजादी के वक्त होना बताया जाता है। इस मस्जिद के मुतवल्ली जीशान हैं।
विज्ञापन

‘राजनीतिक उठापटक में 20 साल से वार्ड में कुछ काम नहीं हुआ। अब करीब एक करोड़ रुपये से सड़कें बनने वाली हैं। दो सड़कें बन चुकी हैं। अन्य पर काम शुरू होने वाला है। अधिकांश खंभों पर लाइटें लगी हैं। जिन खंभों पर तार नहीं खिंचे, उनकी कई बार बिजली विभाग से शिकायत कर चुके हैं। उम्मीद है इस समस्या का भी अपने कार्यकाल में समाधान करवा देंगे। जनता के काम को हर वक्त तैयार रहते हैं।’
विज्ञापन

-अनवर खां उर्फ बबलू, सभासद, वार्ड 17, शिवाजीनगर

शहर के मोहल्ला गढ़ी अब्दुल मजीद खां में लकड़ी के पोल पर झूलते केबल। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें