फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: एक साथ स्कूलों की छुट्टी होते ही लग रहा जाम

Sat, 22 Nov 2025 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-39 नितगंजा दक्षिण में लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। स्कूलों की छुट्टी होते ही शहर के मुख्य मार्ग ही नहीं गलियों में भी जाम लगना आम हो गया है। शुक्रवार को लगे जाम में नाला मछरट्टा, नितगंजा दक्षिण से रेटगंज, चौक पर वाहन घंटों जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन

इससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोपहर ढाई बजे के करीब शहर के सभी स्कूलों की एक साथ छुट्टी होती है। इस समय छात्र-छात्राओं से भरे सैकड़ों ई-रिक्शा, टेंपो, बसें शहर के सभी मुख्यमार्गों से गुजरती हैं। यही नहीं साइकिल सवार और पैदल बच्चों की संख्या भी खासी होती है।
लिहाजा हर तरफ जाम लगा रहता। शुक्रवार ढाई बजे नाला मछरट्टा, साहबगंज चौराहा, चौक, स्टेट बैंक गली, घुमना, नितगंजा दक्षिण, रेटगंज आदि स्थानों पर जाम लग गया। वाहनों की लंबी कतारें लगने से लोग घंटों जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन

घुमना से जाम में निकलकर बूरा वाली गली से नितगंजा, लाल सराय और रेटगंज तक लगे लंबे जाम से करीब एक घंटे लोग परेशान रहे। इस दौरान एक भी पुलिस और यातायात कर्मी जाम खुलवाने नहीं पहुंचे। छुट्टी के समय जाम से बचकर दोपहिया वाहन चालक गलियों से निकले तो वहां भी जाम लगा मिला।
सेनापति से लोहाई रोड, लोहाई रोड से खतराना होकर कोतवाली मार्ग पर भी जाम लगा रहा। गलियों से निकलने वालों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें