फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रूखाबाद: घर से तीन लाख की चोरी, जांच करने नहीं गई पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मकान के ताले तोड़कर चोर तीन लाख के जेवर व नकदी चोरी कर ले गए। सूचना देने के बाद भी पुलिस जांच करने नहीं गई। एसपी के आदेश पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नगला नैन निवासी नीरज सक्सेना 9 फरवरी को बहन व परिजनों के साथ कानपुर के शास्त्री नगर में मामा दिनेश सक्सेना के बेटे राहुल की शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। मकान में ताला पड़ा था। उसी रात को किसी प्रहर चोर मकान के ताले तोड़कर अंदर घुस गए।
चोर अलमारी का लॉक तोड़कर 30 हजार रुपये, सोने की चेन, कुंडल, सहित चांदी के भारी जेवर चोरी कर लिए। दस फरवरी को बहन वापस आई तो उसने ताले टूटे होने की सूचना नीरज को दी।
विज्ञापन

नीरज घर पहुंचे तो जेवर-नकदी सहित अन्य सामान गायब पाया। मकान के पीछे जेवरात का खाली बैग पड़ा हुआ था। चोर लगभग तीन लाख के जेवर व नकदी ले गए। नीरज ने कोतवाली में चोरी की तहरीर दी। पुलिस कई दिन बीतने के बाद भी मौके पर जांच करने नहीं गई।
विज्ञापन

नीरज ने एसपी को शिकायतीपत्र देकर पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाए। एसपी के आदेश पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें