फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी समेत दो घरों से लाखों की चोरी

Fri, 13 Nov 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फौजी समेत दो घरों से चोर लाखों रुपये का माल समेट ले गए। एक ही रात में दो मकानों से चोरी की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन


फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला नगला नैन निवासी श्याम सिंह फौज में हैं। यह दीपावली के त्योहार पर आए थे। गुरुवार की रात यह परिवार के साथ सो रहे थे। श्याम सिंह के पिता सेवानिवृत्त सूबेदार रामबहादुर सिंह दूसरे मकान में लेटे थे। रात को चोर श्याम सिंह के मकान की कुंडी खोलकर बक्सों और अटैचियों से नगदी व जेवर पार कर ले गए। सुबह परिजनों को चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर कर्नलगंज चौकी प्रभारी रामसनेही फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इन्होंने जांच पड़ताल की। परिजनों ने बताया कि चोर उनके यहां से 32 हजार रुपये और करीब 4.50 लाख के जेवर चोरी कर ले गए।

वहीं, इसी मोहल्ले की गीता देवी पत्नी विजेंद्र सिंह पाल अपने पिता कलक्टर सिंह के यहां रहती हैं। मंगलवार को गीता अपने गांव बटेला थाना छिबरामऊ जिला कन्नौज गई थीं। गीता के मकान के पास में इनके मौसा राजेंद्र पाल रहते हैं। गीता उनसे मकान की देखभाल के लिए कह गई थीं।
विज्ञापन


गुरुवार की रात चोरों ने मकान के मेनगेट का ताला तोड़ दिया। चोर यहां से  सोने चांदी के जेवर और नगदी निकाल ले गए। शुक्रवार की सुबह मेनगेट का ताला टूटा देखकर राजेंद्र कुमार ने फोन पर गीता को सूचना दी। गीता ने बताया कि चोर उनके यहां से 35 हजार रुपये नगद और 3 लाख रुपये के  जेवर चोरी कर ले गए। गीता ने बताया कि बेटी कानपुर में पढ़ती है। बेटी की पढ़ाई के लिए रुपयों को रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें