शमसाबाद। दुकान का ताला तोड़कर पांच लाख के कपड़े व सामान चोरी करने में पिता-पुत्र पर आरोप लगाकर दुकानदार ने तहरीर दी है। दुकान को लेकर कोर्ट में मुकदमा चल रहा है।
थाना क्षेत्र के मोहल्ला शेरवानी टोला निवासी मोहम्मद खालिद की चटोरी मार्केट में कपड़े की दुकान है। आरोप है कि रविवार रात शटर के ताले तोड़कर दुकान से पांच लाख के कपड़े व अन्य सामान चोरी कर लिया गया। सुबह सूचना मिलने पर खालिद परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। खालिद ने बताया पिता ने पगड़ी देकर दुकान किराए पर ली थी।
मालिक से दुकान खाली करने को लेकर विवाद चल रहा था। इसका मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। दुकान मालिक ने विवाद का निपटारा हुए बिना ही दुकान बेच दी। उन लोगों ने ही दुकान के ताले तोड़कर कपड़े चोरी किए हैं। खालिद ने पिता-पुत्र सहित कई अन्य लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई करने का भरोसा दिया।