फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफ की एक दुकान में चोरी, दो में किया प्रयास

विज्ञापन
कायमगंज रेलवे रोड स्थित सराफा की दुकान में फारेंसिक टीम से वार्ता करती मंडी चौकी प्रभारी। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
नगर में शुक्रवार रात चोरों ने सराफा की एक दुकान में नकब लगाकर चोरी की और दो दुकानों में चोरी का प्रयास किया। फोरेंसिक टीम व मंडी चौकी प्रभारी ने मौके पर जाकर मामले की छानबीन की और दुकानदारों को सीसीटीवी कैमरे लगवाने की सलाह दी।
विज्ञापन

रेलवे रोड स्थित नई कॉलोनी निवासी खूबचंद्र वर्मा की सराफा व बर्तन की दुकान है। शुक्रवार रात चोरों ने दुकान की पीछे की दीवार में नकब लगा दिया। चोरों ने तिजोरी तोड़कर व दराजें तोड़कर चोरी कर ली। सुबह जानकारी होने पर खूबचंद्र मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया इस चोरी में 10 ग्राम सोना व 300 ग्राम चांदी चोर ले गए हैं।
सूचना पर मंडी चौकी प्रभारी श्वेता शर्मा जांच के लिये पहुंचीं। इसके बाद फोरेंसिक टीम के प्रभारी ओमप्रकाश व एसआई सुरेंद्र सिंह पहुंचे, उन्होंने घटना स्थल की फोटोग्राफी की और नमूने लिए। उधर, अलीगंज रोड स्थित पृथ्वी दरवाजा निवासी रिषभ वर्मा की दुकान शुक्रवार को उद्घाटन हुआ था। रात में चोरों ने शटर उचकाकर अलमारी तोड़कर चोरी का प्रयास किया, लेकिन चोरों को वहां कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन

इसके पास ही ओमविहारी वर्मा की ज्वैलर्स की दुकान है। यहां भी चोरों ने पीछे की दीवार में नकब लगा दिया। चोरों ने दुकान की भारी भरकम अलमारी तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन चोर अलमारी तोड़ न सके। सभी दुकानदार जब सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो चोरी होने की जानकारी हुई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की है। प्रभारी निरीक्षक जेपी शर्मा ने बताया चोरों ने चोरी का प्रयास किया है, लेकिन कामयाब नहीं हुए हैं। किसी भी मामले की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें