फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिजनों को कमरों में बंदकर जेवर, नगदी चोरी

Sun, 17 Jan 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। थानांतर्गत फरीदपुर गांव में शनिवार को मकान का जाल हटाकर सीढ़ी से नीचे उतरे चोरों ने घरवालों को कमरों में बंद कर जेवर नगदी साफ कर दी। छोटे पुत्र की सूचना पर जीने के रास्ते उतरे पड़ोसियों ने कमरे की कुंडी खोल परिजनों को बाहर निकाला। पुलिस ने जांच पड़ताल कर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव फरीदपुर सैदवाड़ा निवासी जगदीश सिंह शनिवार को पत्नी के साथ एक कमरे में और उनके पुत्र मनोज कुमार और बहू अर्चना दूसरे कमरे में सो रहे थे। छोटा पुत्र अनुज रिश्तेदारी में गया था। शनिवार की रात करीब दो बजे चोर पड़ोस में बंद पड़े मकान की छत से चढ़कर जाल उठाकर सीढ़ी से नीचे उतर गए।

चोरों ने जगदीश और मनोज के कमरों की कुंडी बंद कर एक कमरे में रखे बक्से पड़ोसी की छत पर तोड़कर जेवर, कपड़े और नगदी लेकर भाग गए। रविवार सुबह जगदीश उठे तो बाहर से कुंडी लगी थी। जगदीश ने मोबाइल से अनुज को सूचना देकर कुंडी पड़ोसी से कुंडी खुलवाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की।
विज्ञापन


जगदीश ने बताया कि चोर बक्से में रखे 20 हजार रुपये, लाखों के जेवर और कपड़े चोरी कर ले गए। करीब चार-पांच लाख रुपये की चोरी हुई है। एसओ कुलदीप दीक्षित ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें