फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ोमगार्ड के कमरे का ताला तोड़कर ड़ेढ़ लदख के जेवर व नगदी चोरी

विज्ञापन
नवाबगंज क्षेत्र के गांव वीरपुर में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान व जांच करते दरोगा। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
होमगार्ड के कमरे का ताला तोड़कर चोरी
विज्ञापन

जहानगंज। गदनपुर तुर्रा गांव में ग्रामीण के मकान में सोमवार रात पीछे से छत पर आए चोर कमरे का ताला तोड़कर 45 हजार रुपये समेत डेढ़ लाख के जेवर चुरा ले गए। गृहस्वामी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। थाना क्षेत्र के गांव गदनपुर तुर्रा निवासी देवेश कमालगंज थाने में होमगार्ड है। सोमवार रात वह बरामदे में और पत्नी पूनम व बच्चे अंदर कमरे में सोए थे। रात में किसी प्रहर चोर मकान में पीछे से दीवार के सहारे छत पर पहुंच गए। वहां बने कमरे के ताले तोड़कर बक्सा व अलमारी का ताला तोड़ दिया।
चोर अलमारी से 45 हजार रुपये, एक सोने की चेन, एक जोड़ी झाले, एक अंगूठी चुरा ले गए। चोरों ने देवेश के भाई राजेश सिंह के कमरे का भी कुंडा तोड़ा। यहां से पीतल के बर्तन व अन्य सामान ले गए। राजेश जनपद मैनपरी के थाना बेवर क्षेत्र में परिवार के साथ रह रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह जागने पर देवेश को चोरी का पता चला। इस पर यूपी 112 को चोरी की सूचना दी। जानकारी मिलते ही एसओ पूनम जादौन मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने छानबीन के बाद कार्रवाई करने का भरोसा दिया। तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया है। एसओ ने बताया कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
छत से उतरे चोर ले गए दो लाख का सामान
नवाबगंज। पीछे से छत पर चढ़कर घर में उतरे चोर कमरे का ताला तोड़कर दो लाख के जेवर व नगदी चुरा ले गए। मंगलवार सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन कर चली गई। थाना क्षेत्र के गांव वीरपुर निवासी पवन उर्फ विक्की कठेरिया सोमवार रात परिजनों के साथ छत पर सो रहे थे। तभी पीछे की दीवार से चोर छत पर चढ़े जीने के रास्ते अंदर दाखिल हो गए।
विज्ञापन

चोरों ने कमरे का ताला तोड़ दिया। इसके बाद बक्से का उठा ले गए। बक्सा गांव से कुछ दूरी पर सुबह पड़ा मिला। बक्से में रखे 50 हजार रुपये, अंगूठी, मंगलसूत्र, चेन, तोड़ियां और कपड़े आदि चोर ले गए। सुबह विक्की ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने छानबीन कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया। पीड़ित ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें