फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी के घर चोरी

Tue, 25 Nov 2025 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो- 4 मोहम्मदाबाद कोतवाल विनोद शुक्ला को घटना की जानकारी देते रामऔतार। संवाद - फोटो : हरगांव में दंगल में जोर आजमाइश करते पहलवान।
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारी के घर के मुख्य दरवाजे की कुंडी काटकर चोरों ने रविवार रात को जेवर और नकदी समेत आठ लाख रुपये का सामान पार कर दिया। पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला महानंद निवासी रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मचारी रामऔतार का एक मकान गांव के बाहर सड़क किनारे है। दिन में परिजन गांव के बाहर वाले मकान में रहते हैं। रात को गांव के अंदर बने मकान में सोने जाते हैं।

रविवार रात चोर सड़क के किनारे वाले मकान के मुख्य गेट की कुंडी काट कर चोरी को अंजाम दे गए। रामऔतार ने बताया कि चोर छह तोला सोने के एक किलो चांदी के जेवरात, 15 हजार रुपये, गैस सिलिंडर, बर्तन और कपड़े निकाल ले गए। करीब आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ। कोतवाल विनोद शुक्ला का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें