फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने युवक को पीटा, भाई के सामने मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। युवक को अगवा कर चार लोगों ने उसे मारापीटा और फिर फायर कर घायल कर दिया। घटना के वक्त युवक का भाई भी मौके पर मौजूद था।
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है, लेकिन अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। घटना शुक्रवार देर रात की है।
मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के मोहल्ला रकाबगंज निवासी अभिषेक राजपूत घर से दवाई लेने टाउन हाल तिराहा स्थित मेडिकल स्टोर पर गया था।
वहां से दो युवक उसे बाइक से अगवा कर ले गए। गायत्री माता मंदिर के पीछे बाग में ले जाकर उसकी पिटाई की। दबंगों ने जबरन अभिषेक से फोन करवाकर भाई अमन को मौके पर बुलाया।
अमन ने बताया कि जब वह मौके पर पहुंचा तो देखा कि चार लोग अभिषेक को पीट रहे थे। भाई को बचाने का प्रयास किया तो हमलावरों ने फायर कर दिया।
गोली अभिषेक के पैर में लगी। मौका पाकर किसी तरह दोनों भाई वहां से निकले। अमन की तहरीर पर पुलिस ने कटरा बख्शी और तिकोना निवासी युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने घायल का डाक्टरी परीक्षण कराया। गोली मारने की सूचना मिलते ही दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। आरोप है कि में नेताओं ने आरोपियों की सिफारिश की है।
इससे अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। प्रभारी सीओ रवींद्र नाथ राय ने बताया कि मामले की जांच कर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें