फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: वकीलों ने एक-दूसरे पर धमकी देने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। वकीलों ने एक-दूसरे पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाकर एसपी से गुहार लगाई। एसपी ने दोनों वकीलों को जांच के बाद कार्रवाई करने का भरोसा दिया। इस मामले में इंस्पेक्टर काे तलब किया है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नगलादीना निवासी वकील सुनील राठौर ने सोमवार को एसपी विकास कुमार को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें आवास विकास निवासी वकील दीपक सोलंकी, भाई सोनू सोलंकी उर्फ पवनवीर, लकी ठाकुर पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया।
मामले में सुनील ने तीनों के खिलाफ फतेहगढ़ कोतवाली में मुकदमा भी दर्ज कराया था। मोबाइल पर गाली गलौज की रिकार्डिंग भी सुनवाई। दूसरे पक्ष से दीपक सोलंकी, सोनू सोलंकी ने सुनील राठौर व उनके साथियों पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। एसपी ने दोनों पक्षों के प्रार्थना पत्र पर जांच करवाकर कार्रवाई करने की बात कही। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें