फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: फंदा लगाकर युवक ने दी जान

Wed, 12 Nov 2025 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-39 मुकेश। फाइल फोटो
विज्ञापन
राजेपुर। आम के बाग में गमछे से फंदा लगाकर ग्रामीण ने जान दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। परिजन ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। आत्महत्या की वजह भी स्पष्ट नहीं हो सकी।
विज्ञापन

कोतवाली शाहजहांपुर के गांव नवादा इंदरगढ़ निवासी मुकेश करीब 15 सालों से राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव कुसमापुर में पत्नी व बच्चों के साथ रह रहा था। सोमवार रात मुकेश का शव गांव से कुछ दूर पर रामपाल के बाग में आम के पेड़ पर गमछे के फंदे से लटका था। प्रधान संजय सिंह ने थाना पुलिस को सूचना दी। शव देख पत्नी सरोजनी देवी का रो-रोकर बुरा हाल था।
बहनोई अजयपाल व सुधीर ने बताया कि मुकेश मजदूरी करता था। उसके पांच बच्चे राजू, रानी, रंजीत, मुस्कान, मंजीत हैं। थानाध्यक्ष राजेपुर ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। परिजन कोई आरोप नहीं लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें