फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा नहाने गए मजदूर की डूबने से मौत

Tue, 11 Aug 2015 11:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार की शाम को गंगा नहाने गया मजदूर डूब गया। गोताखोरों ने उसकी उसी समय तलाश शुरू की लेकिन सफलता नहीं मिली। मंगलवार की सुबह उसका शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराया। थाना राजेपुर के गांव कुबेरपुर रतनपुर में जलनिगम की ओर से पानी की टंकी बनाई जा रही है। जिला कन्नौज के  थाना गुरसहायगंज के गांव
विज्ञापन


बिबिया जलालपुर निवासी सुमित दुबे (25) पुत्र प्रमोद कुमार यहां मजदूरी करता था।  गांव के पास में ही गंगा हैं। सोमवार की शाम काम करने के बाद सुमित साथी मजदूरों के साथ गंगा नहाने चला गया। इस दौरान सुमित का पैर गहरे पानी में चला गया। इससे वह डूबने लगा। इस पर तट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर आसपास के लोग मौके पर आ

गए। गोताखोरों ने सुमित की खोजबीन की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। मामले की जानकारी सुमित के परिवार को दी गई। मंगलवार को तड़के सुमित के ताऊ अरुण कुमार, चाचा प्रदीप के साथ ही गांव के अन्य लोग पहुंच गए। सुबह फिर से खोजबीन शुरू हुई तो सुमित का शव बरामद हो गया। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पहुंची
विज्ञापन


थाना पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। दरोगा सुरेशचंद्र ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि सुमित के पिता की मौत हो चुकी है। घर में मां निर्मला देवी हैं। सुमित के दो बहनें हैं। इनकी  शादी हो चुकी है। सुमित घर का इकलौता बेटा होने के साथ कमाने वाला भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें