कोरोना काल में फार्मासिस्टों का काम सराहनीय: सीएमओ
फर्रुखाबाद। विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर कोरोना काल के दौरान दिन-रात काम कर रहे फार्मासिस्टों की सीएमओ ने सराहना की। मुख्य अतिथि सीएमओ डा. वंदना सिंह ने कहा कि कोरोना काल में फार्मासिस्टों के काम को कभी भुलाया नहीं जा सकता। इस दौरान फार्मासिस्टों को सम्मानित किया गया।
डा. राममनोहर लोहिया अस्पताल के सभागार में हुए आयोजन में सीएमओ ने कहा कि वह फार्मासिस्टों की हर समस्या के समाधान के लिए वह हर समय तैयार हैं। विशिष्ट अतिथि सीएमएस लोहिया पुरुष डा.एसपी सिंह और लोहिया महिला के डा. कैलाश दुल्हानी ने फार्मासिस्टों के कार्यों को सराहा।
साईं मीर फार्मेसी कालेज के प्राचार्य अर्पित कटियार ने ट्रांसमिशन ग्लोबल हेल्थ पर कहा कि वैश्विक स्वास्थ्य में फार्मासिस्टों का अहम रोल है। वहीं, वीबी कटियार, शेषनरायण सचान ने फार्मासिस्टों की समस्याओं को समय से निपटाने का आग्रह किया। कहा कि जिले के अधिकांश सीएचसी, पीएचसी पर डाक्टर नहीं हैं। फार्मासिस्ट के सहयोग से जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं।
इस मौके पर अमरेश प्रताप, प्रवीन यादव, अजय कुमार, सर्वेश यादव, विनीत सचान, ब्रजेश मिश्रा, रत्नेश कुमार, अरविंद प्रजापति, संजीव शाक्य, मंजूश प्रकाश कटियार, कमलेश बाबू, अजय शुक्ला ने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चक्र सिंह यादव और संचालन जिला मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने किया। उधर, अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने जिलाध्यक्ष आनेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में कार्यक्रम किया। इसमें तमाम फार्मासिस्ट मौजूद रहे।