फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: 22 दिन बाद भी लैब नहीं पहुंची महिला की एलाइजा रिपोर्ट

Sun, 12 Oct 2025 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-10, लोहिया अस्पताल ​स्थित बीएसएल लैब। संवाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल में संचालित बीएसएल लैब में किट से हुई जांच में एक महिला डेंगू पॉजिटिव आई थी। महिला की एलाइजा जांच रिपोर्ट 22 दिन बाद भी सेंट्रल लैब नहीं पहुंची।
विज्ञापन

फोन करने पर भी संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका। जबकि रोजाना 15 नमूने जांच के लिए सेंट्रल लैब भेजे जाते हैं। लोहिया अस्पताल में बुखार के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बुखार का प्रकार जानने के लिए रोजाना औसतन दो से ढाई सौ नमूने लिए जाते हैं। इनमें से 15 नमूने एलाइजा जांच के लिए अस्पताल में खुली बीएसएल लैब भेजे जाते हैं। 19 सितंबर को कादरीगेट थाने के मसेनी निवासी महेश की पत्नी सुदामा (36) ने बुखार आने पर अस्पताल में दिखाया था।
डॉक्टर ने इसकी जांच के लिए लिखा। अस्पताल की लैब में किट से खून के नमूने की जांच की गई तो महिला डेंगू पॉजिटिव निकली। उसी दिन लैब से नमूना एलाइजा जांच के लिए बीएसएल लैब भेज दिया गया। सेंट्रल लैब के सूत्र बताते हैं कि सुदामा की जांच रिपोर्ट शनिवार तक बीएसएल लैब से मुहैया नहीं कराई गई। सुदामा रिपोर्ट लेने गई, मगर उसे नहीं मिल सकी। इससे महिला परेशान है।
विज्ञापन

सेंट्रल लैब प्रभारी पैथोलॉजिस्ट डॉ. जय सिंह ने बताया कि सुदामा का नमूना निगेटिव निकला है। यदि पॉजिटिव होता, तो तुरंत जानकारी दी जाती। निगेटिव था इसलिए बीएसएल लैब से देरी से जानकारी दी गई। फिलहाल रजिस्टर पर अंकित करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें