फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ससुराल पहुंची महिला को पीटकर किया मरणासन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
संकिसा। ससुराल पहुंची महिला को लाठी-डंडों से पीटकर मरणासन्न कर दिया गया। गंभीर हालत में उसको मोहम्मदाबाद सीएचसी ले जाया गया, वहां से लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर सास, ससुर व देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नगला नैन भोलेपुर निवासी राम दुलारे यादव की पुत्री संगीता ने मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव रामनगर पखना निवासी रोहित के साथ एक वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद पुत्री ससुराल आई, लेकिन अनबन होने के कारण मायके आ गई। शनिवार को दोनों परिवारों के मध्यस्तता कर रहे धीरेंद्र ने फोन करके संगीता को ससुराल में बुलाया। संगीता जब ससुराल पहुंची तो ससुर मान सिंह, सास मीना देवी व देवर विक्रम ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
संगीता को गंभीर चोटें आईं। संगीता को घायल अवस्था में सीएचसी लाया गया। वहां हालत गंभीर होने पर संगीता को डॉक्टर ने लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने संगीता की सास-ससुर और देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें