फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन की रंजिश में ग्रामीण को लाठियों से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। एक ग्रामीण का जमीन को लेकर परिवार के ही लोगों से विवाद चल रहा है। इसी के चलते उसे लाठी-डंडों से पीट कर घायल कर दिया गया। बचाने आई पत्नी को भी दबंगों ने दौड़ा लिया। सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस ने घायल का डाक्टरी परीक्षण कराया। पीड़ित ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाने के गांव जनैया सठैया निवासी प्रशांत शाक्य ने 20 नवंबर को परिवार के ही महताब सिंह समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज कराया था। इसी रंजिश में आरोपियों ने प्रशांत को बुधवार दोपहर में गालियां देनी शुरू कर दीं। विरोध करने पर उसे पकड़ कर लाठी-डंडों से पीट दिया। पत्नी बचाने आई, तो दबंगों ने उसे दौड़ा लिया। जान बचाकर वह घर में घुस गई। पीड़िता ने यूपी 112 को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस पहुंची, तो दबंग भाग गए। पुलिस ने घायल का डाक्टरी परीक्षण कराया। पीड़ित की पत्नी भी थाने पहुंच गई। तहरीर के बावजूद देर शाम तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। प्रशांत ने बताया कि वह घर जाएंगे, तो दबंगों से जान माल का खतरा है। इंस्पेक्टर जेपी शर्मा ने बताया कि डाक्टरी रिपोर्ट आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें