फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाक्सिंग में विकास और बैडमिंटन में शैलेंद्र ने मारी बाजी

Sat, 26 Dec 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में शनिवार को जूनियर वर्ग बाक्सिंग प्रतियोगिता में विकास यादव और बैडमिंटन प्रतियोगिता में शैलेंद्र शाही ने बाजी मारी। इसका उद्घाटन प्रभारी नगर शिक्षा अधिकारी बेगीश गोयल ने किया।
विज्ञापन


49 किग्रा भार वर्ग में करन ने प्रथम, रविशंकर ने द्वितीय और सचिन शाक्य, सारांश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 52 किग्रा भार वर्ग में गोविंद ने प्रथम, शैलेंद्र ने द्वितीय और प्रशांत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 56 किग्रा भारवर्ग में कुलदीप सिंह ने प्रथम, सूरज ने द्वितीय, शिवम पाल ने तृतीय स्थान, 60 किग्रा भार वर्ग में सचिन ने प्रथम, हर्ष यादव ने द्वितीय, 64 किग्रा भार वर्ग में विराट शर्मा ने प्रथम, प्रभात पांडेय ने द्वितीय, पंकज ने तृतीय, 69 किग्रा भार वर्ग में सौरभ पाल ने प्रथम, रिषभ ने द्वितीय, सचिन सिंह ने तृतीय, 75 किग्रा भार वर्ग में उपेंद्र ने प्रथम, यश कटियार ने द्वितीय, अंकित ने तृतीय, 81 किग्रा भार वर्ग में अभिषेक  ने प्रथम, दीपक शर्मा ने द्वितीय, 91 किग्रा भार वर्ग में योगेश मेहता ने प्रथम, यशवीर ने द्वितीय, अभिषेक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

बैडमिंटन बालक एकल वर्ग में शैलेंद्र शाही ने प्रथम, देवेंद्र शाही ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालक युगल वर्ग में देवेंद्र शाही एवं नवीन कटियार ने प्रथम, आशीष प्रताप एवं शैलेंद्र शाही ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालिका एकल वर्ग में शिवानी ने प्रथम व रचना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बॉक्सिंग प्रतियोगिता में 38, बैैडमिंटन में 40 बालक व 10 बालिकाओं ने भाग लिया था।
विज्ञापन


बॉक्सिंग प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका सचिन्द्र सिंह, प्रबल पाठक, सूर्य प्रताप, प्रिंस विशाल दीक्षित ने निभाई। संजीव कटियार ने रेफरी की भूमिका निभाई। बैडमिंटन में पूजा यादव, रुचि पाल निर्णायक रहीं। इस दौरान उपक्रीड़ाधिकारी रुचिर गौरव, कलाम आजाद सिद्दीकी, सर्वेंद्र यादव, नरेंद्र सिंह राठौर, जावेद, प्रदीप, कुलदीप शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें