फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: चेन तोड़कर शातिर महिलाएं भाग गईं

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। हनुमान मंदिर में दर्शन करने गई युवती की चेन तोड़कर शातिर महिलाएं भाग गईं। पीड़ित ने दो अज्ञात महिलाओं के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की जांच कर महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र की चौकी कर्नलगंज भोलेपुर निवासी डोली सक्सेना मंंगलवार को हनुमान मंदिर में प्रसाद चढ़ाने गई थी। मंदिर में दर्शन करने वालों की काफी भीड़ थी। डोली के पीछे दो महिलाएं भी खड़ी थीं। महिलाओं के धक्का देने पर डोली नीचे गिर गई। उसी दौरान डोली के गले में पड़ी सोने की चेन तोड़ ली गई। डोली के शोर मचाने पर अन्य लोगों ने उसको उठाया।
उसी दौरान पीछे खड़ीं दोनों महिलाएं भाग गई। पुलिस मौके पर पहुंची। सीसीटीवी कैमरों की जांच की। भीड़ के कारण महिलाओंं के चेहरे स्पष्ट हीं दिखाई दिए। डोली ने गुरुवार को थाने में दो अज्ञात महिलाओं के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने इस मामले मेंं जांच करके कार्रवाई का भरोसा दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें