फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रचार के लिए सरकारी इमारतों का इस्तेमाल

Mon, 09 Nov 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। तारीखें तय होने के बाद पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। प्रचार के लिए आचार संहिता को धता बताकर सरकारी इमारतों व संपत्तियों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव प्रचार तेज हो गया है। घर घर दस्तक देने के साथ बैनर, पोस्टर, होर्डिंग में आगे निकलने की होड़ लगी है। चुनाव प्रचार के लिए सरकारी इमारतों या सरकारी संपत्तियों के  इस्तेमाल पर रोक है। निजी संपत्तियों पर प्रचार के लिए अनुमित लेना जरूरी होता है। इन नियमों की अनदेखी की जा रही है।

कमालगंज इलाके में सरकारी संपत्तियों पर प्रचार दिख रहा है। कमालगंज विकास खंड के रजीपुर चौराहे पर बिजली के पोलों पर प्रचार सामग्री नजर आ रही है। वहीं रजीपुर रेलवे स्टेशन की दीवारों पर भी प्रचार सामग्री लगी है। इसी के साथ प्राइमरी स्कूल, पंचायत घरों व आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी प्रचार सामग्री लगी है। एईओ श्रवण कुमार ने बताया कि आचार संहिता का उल्लंघन नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें