फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट से बाइक सवार घायल

Fri, 20 Nov 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रिश्तेदारी से घर लौटते समय ट्रक की चपेट में आने से बाइक चालक गंभीर घायल हो गया। लोहिया अस्पताल से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। बाइक चालक युवक हेलमेट नहीं पहने था।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश प्रांत के जिला भिंड के गांव फूफ निवासी राजवीर सिंह के छोटे भाई धर्मवीर सिंह शर्मा की ससुराल फतेहगढ़ कोतवाली के गांव कुटरा आया था। गुरुवार की सुबह घर लौटते समय मोहम्मदाबाद कोतवाली के गांव गैसिंगपुर के पास ट्रक की चपेट में आने से घायल हो गया।

हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। उधर से निकल रहे गांव गैसिंगपुर निवासी अशोक राठौर, गांव खिरिया मुकुंद निवासी अवलेश सिंह ने दिनेश कुमार के कार से लोहिया अस्पताल पहुंचाया। उसके मोबाइल से परिजनों को सूचना दी और इलाज कराया। परिजन राजवीर को प्राइवेट अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें