शमसाबाद। कस्बे के मोहल्ला खानपुर में मंगलवार रात लाइन में फाल्ट होने से ट्रांसफार्मर में तेज धमाके के साथ आग लग गई। इस दौरान 12 से अधिक घरों में उपकरण फुंक गए। बिजली गुल होने से लोगों को दिक्कत उठानी पड़ी।
कस्बे के मोहल्ला खानपुर में देर शाम फाल्ट होने से ट्रांसफार्मर में धमाके के साथ आग लग गई। धमाके की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग जाग गए और बिजली कर्मियों को सूचना दी। मोहल्ले के मनोहर कुमार, नंदराम, रामकिशोर व रामनिवास आदि उपभोक्ताओं के फ्रिज, हीटर व इनवर्टर जल गए। 14 उपभोक्ताओं की बिजली केबल जल गई। उपभोक्ताओं ने ट्रांसफार्मर को सही करवाकर विद्युत चालू करवाने की मांग की। जेई जुनैद आलम ने बताया जल्द ही बिजली चालू करा दी जाएगी।